आर्यिका बिन्दुमति माताजी की समाधी मे उमडे श्रदालु

0
1358

मालपुरा
11078147_1601386530103745_7795548685250171577_nनवीनमंडी स्थित अग्रवाल जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहीं गणिनी आर्यिका विशुदमती माताजी संघ की साध्वी बिंदुमती माताजी का शुक्रवार को देवलोक गमन हो गया। माताजी के देवलोक गमन की सूचना मिलते ही मालपुरा और आसपास के जैन समाज के लोग मंदिर में एकत्रित हो गए। णमोकार मंत्र का जाप शुरू हो गया। जैन समाज, मालपुरा की ओर से सायं चार बजे बिंदुमती माजाती जी की अंत्येष्टि यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई।

10592883_891116710949056_5904359784005798327_n
अंत्येष्टि यात्रा में बड़ी संख्या में समाज बंधु उमड़े। अग्रवाल जैन मंदिर से अत्येष्टि यात्रा जयपुर रोड पांडुकशिला परिसर पहुची। वहां माताजी की देह की विधानपूर्वक अंत्येष्टि की गई। समाज के चंपालाल जैन त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि एटा निवासी बिंदुमति माताजी लंबे समय से आर्यिका विशुदमती माताजी के संघ के साथ थीं। सूचना मिलने पर एटा सहित देशभर से श्रद्धालुओं ने मालपुरा पहुंचकर माताजी की अत्येष्टि में भाग लिया।

 

प्रेषक :  अभिषेक जैन रामगंज मंड़ी

LEAVE A REPLY